श्रावणी मेला को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू की समीक्षा बैठक, बोले- अबुआ सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध

News Saga Desk

रांची। झारखंड के देवघर जिले में राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। मेला को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में आज 7 जुलाई को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने देवघर एवं दुमका जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

इसकी जानकारी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,”श्रावणी मेला प्रारंभ होने में अब केवल 4 दिन शेष हैं। आज देवघर एवं दुमका ज़िला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और श्रद्धामय वातावरण मिलेगा। अबुआ सरकार आपकी सेवा में तत्पर है। बोल बम।”


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More