झारखंड विधानसभा सत्र फिर शुरू, कानून-व्यवस्था और अवैध खनन को लेकर विधायकों का सरकार पर हमला

News Saga Desk

अवकाश के बाद सोमवार को झारखंड विधानसभा सत्र एक बार फिर शुरू हुआ। सत्र के पहले ही दिन राज्य की कानून-व्यवस्था और अवैध खनन को लेकर विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरा और गंभीर सवाल उठाए।

हटिया से विधायक नवीन जायसवाल ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार गोलीबारी की घटनाएं और रंगदारी के कॉल आना यह दर्शाता है कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर जल्द ही अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो झारखंड गुंडा राज्य की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा से महज दो किलोमीटर की दूरी पर गोलीबारी की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

इधर विधानसभा के बाहर विधायक रोशनलाल चौधरी और निर्मल महतो धरने पर बैठ गए। विधायक रौशन चौधरी ने कहा कि बड़कागांव क्षेत्र में कोयले का अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अवैध खनन से जुड़े मामलों में कई लोगों की हत्या भी हो चुकी है।

रौशन चौधरी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इसकी जांच CBI से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

Read More News

दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया

रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से...

कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची...

Read More