मोदी-योगी की अहम बैठक, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 चुनाव रणनीति पर मंथन

News Saga Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्य में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विस्तार से मंथन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को राज्य में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि बैठक में विपक्ष की PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) रणनीति की काट को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा सामाजिक समीकरणों, संगठन की मजबूती और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल पर भी चर्चा की गई।

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनावी रोडमैप, बूथ स्तर की रणनीति और संगठनात्मक सक्रियता को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विचार साझा किए गए।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More