मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मॉयल ने फरवरी में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया, बिक्री 3 फीसदी बढ़ी

News Saga Desk

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (मॉयल) ने फरवरी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने फरवरी महीने में 1.53 लाख टन मैंगनीज (एमएन) अयस्क का उत्पादन करके 2025 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। अप्रैल-फरवरी 2025 की समयावधि के दौरान 14.32 लाख टन की बिक्री हुई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3 फीसदी अधिक है। इस्‍पात मंत्रालय के मुताबिक सरकारी मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी ने इस साल फरवरी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 1.53 लाख टन मैंगनीज (एमएन) अयस्क का उत्पादन किया है। इसके साथ ही फरवरी में अबतक की सर्वश्रेष्ठ 11,455 मीटर की अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग हुई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 43 फीसदी ज्यादा है।

मॉयल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजीत कुमार सक्सेना ने निरंतर प्रयासों से हासिल इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए टीम मॉयल की सराहना की। कंपनी ने उत्पादन और अन्वेषण गतिविधियों दोनों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं हैं, जिससे मैंगनीज अयस्क क्षेत्र में इसका नेतृत्व मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कंपनी आने वाले वर्ष में और अधिक विकास की राह पर अग्रसर होगी। इस कंपनी का मुख्यालय नागपुर, भारत में स्थित है। ये कंपनी 50 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में मैंगनीज अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है। मॉयल महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के आसपास के जिलों में 11 खदानों का संचालन करता है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More