झारखंड में मानसूनी कहर: रांची में जल-जमाव, बोकारो में तेनुघाट डैम के गेट खुले; नदियां उफान पर, कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंचा

News Saga Desk

रांची। रांची मंगलवार से लगातार हो रही बारिश से झारखंड का हाल-बेहाल है। स्वर्णरेखा, खरकाई समेत कई नदियां उफान पर हैं। रांची में लगातार बारिश से कई जगह जल-जमाव हो गया है। सड़कों पर पानी भरा है। शहर हो या गांव हर जगह आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बहने वाली छोटी-बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, हालांकि अभी ये खतरे के निशान से नीचे हैं।

वहीं बोकारो जिले के तेनुघाट डैम के गेट को खोला गया है। धनबाद में मैथन डैम के फाटक भी खोले गए हैं। जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी तरह पलामू में कोयल नदी भी उफान पर है।

बोकारो के तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने से गेट को खोला गया है।

बोकारो के तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने से गेट को खोला गया है।

कहीं सड़क धंसी तो कहीं घरों में घुसा पानी

लगातार हो रही बारिश की वजह से खूंटी में तोरपा-सिमडेगा रोड का एक पुल धंस गया है। जिसमें एक ट्रक फंस गया। पुल के धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जमशेदपुर में मानगो के ओल्ड पुरिया रोड स्थित कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। हजारीबाग के मासीपीढ़ी एनएच 33 रांची-पटना मेन रोड में भारी जल जमाव हो गया है। लातेहार के महुआडांड़ – मेदिनीनगर मेन रोड पर बारेसांढ़ से गारू के बीच मारोमार के निकट लरबंधवा नाला में निर्माणाधीन पुलिया का अप्रोच पथ पूरी तरह कट गया है। जिससे इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।हजारीबाग और चतरा सीमा स्थित चंदरू धाम सूर्य मंदिर पहली बारिश में ही डूब गया।

तस्वीरों में देखें बारिश से झारखंड का हाल….

हजारीबाग के मासीपीढ़ी NH-33 रांची-पटना मेन रोड में भारी जल जमाव हो गया है।

हजारीबाग के मासीपीढ़ी NH-33 रांची-पटना मेन रोड में भारी जल जमाव हो गया है।

राजधानी रांची के कई इलाकों में जल-जमाव की शिकायत मिल रही है।

राजधानी रांची के कई इलाकों में जल-जमाव की शिकायत मिल रही है।

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

पलामू में कोयल नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

लातेहार के महुआडांड़ - मेदिनीनगर मेन रोड पर बारेसांढ़ से गारू के बीच मारोमार के निकट लरबंधवा नाला में निर्माणाधीन पुलिया का अप्रोच पथ पूरी तरह कट गया है।

लातेहार के महुआडांड़ – मेदिनीनगर मेन रोड पर बारेसांढ़ से गारू के बीच मारोमार के निकट लरबंधवा नाला में निर्माणाधीन पुलिया का अप्रोच पथ पूरी तरह कट गया है।

खूंटी में पेलोल नदी पर बना पुल दो टुकड़ों में बंटकर अलग हो गया है। पुल टूटने के कारण एक ट्रक भी ढलान में फंस गया। पूल टूटने से खूंटी भाया सिमडेगा भाया ओडिशा के साथ संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

खूंटी में पेलोल नदी पर बना पुल दो टुकड़ों में बंटकर अलग हो गया है। पुल टूटने के कारण एक ट्रक भी ढलान में फंस गया। पूल टूटने से खूंटी भाया सिमडेगा भाया ओडिशा के साथ संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के पास एनएच-33 पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां एलिवेटेड पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क में पानी भर गया है। पारडीह से लेकर बालीगुमा तक रांची जाने वाली दिशा में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि छोटी गाड़ियां पानी में आधी डूबी नजर आ रही हैं।

जमशेदपुर के पॉश एरिया में शामिल आशियाना में भी पानी भर गया है। कैंपस में रहने वाले लोगों की कारें पानी में डूब गई हैं। वहीं लोग घरों में भी कैद हो गए हैं।

जमशेदपुर के पॉश एरिया में शामिल आशियाना में भी पानी भर गया है। कैंपस में रहने वाले लोगों की कारें पानी में डूब गई हैं। वहीं लोग घरों में भी कैद हो गए हैं।

रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर परिसर पानी से भर गया है। भैरवी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से गोला की ओर से मंदिर पहुंचाने वाला छिलका पूल के ऊपर पानी तेज गति से बह रहा है।

रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर परिसर पानी से भर गया है। भैरवी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने से गोला की ओर से मंदिर पहुंचाने वाला छिलका पूल के ऊपर पानी तेज गति से बह रहा है।

रांची के नामकुम सपही नदी के आसपास रहने वाले लोग पानी में फंसे हुए थे। लोगों को रेस्क्यू करके निकाल लिया गया है। नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में नामकुम पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More