रेल विकास की मांग को लेकर आंदोलन तेज, 16 जनवरी से साहिबगंज-पाकुड़ में पत्थर ढुलाई ठप करने का ऐलान

News Saga Desk

साहिबगंज में रेल विकास से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन तेज होता दिख रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने ऐलान किया है कि आगामी 16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ से रेलवे रैक के माध्यम से होने वाली पत्थर ढुलाई को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद पत्थर व्यवसायियों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही है।

इसी क्रम में साहिबगंज में पंकज मिश्रा और स्थानीय पत्थर व्यवसायियों के बीच एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यवसायियों ने एक स्वर में आंदोलन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। व्यवसायियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के हित में नहीं, बल्कि साहिबगंज के समग्र विकास से जुड़ा हुआ है, जो क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है।

पत्थर व्यवसायियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे 16 जनवरी से रेलवे रैक के जरिए होने वाली पत्थरों की ढुलाई पूरी तरह रोक देंगे। इसके साथ ही 5 जनवरी से ही इंडेंट (रैक बुकिंग) डालने की प्रक्रिया भी बंद कर दी जाएगी।

व्यवसायियों ने कहा कि साहिबगंज के विकास से जुड़े इस मुद्दे पर पूरा पत्थर व्यवसायी समाज एकजुट है और आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई साहिबगंज के विकास के लिए शुरू की गई है और इसमें पत्थर व्यवसायियों का समर्थन मिलना आंदोलन को और ताकत देता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में पाकुड़ में भी पत्थर व्यवसायियों के साथ बैठक की जाएगी, ताकि आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सके।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More