कतर में मुकेश अंबानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात

News Saga Desk

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कतर के दोहा स्थित लुसैल पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कतर के अमीर से मुलाकात की। इस कार्यक्रम के जारी फुटेज में रिलायंस प्रमुख अमेरिकी वाणिज्य सचिव स्टीव लुटनिक के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं।

राष्‍ट्रप‍ति ट्रंप के साथ मुकेश अंबानी की मुलाकात की वैश्विक व्यापारिक जगत में खूब चर्चा है। यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग वैश्विक व्यापार और कूटनीति में मुकेश अंबानी के बढ़ते प्रभाव को दिखाती है। वे राष्‍ट्रपति ट्रंप के लिए कतर के अमीर की ओर से आयोजित राजकीय रात्रिभोज में मिले। इससे पहले अंबानी को ट्रंप और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी दोनों से अभिवादन करते देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी की उनसे यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले जनवरी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड, क्यूआईए ने पिछले कुछ सालों में रिलायंस के कारोबार में निवेश किया है। मुकेश अंबानी की गूगल और मेटा जैसी अमेरिकी टेक दिग्गजों के साथ भी अहम साझेदारी है। ऐसे में यह बैठक रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और निवेश संभावनाओं को और मजबूत करती है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More