झारखंड में नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज से नामांकन

News Saga Desk

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने बुधवार को चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही राज्य के शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

आज से नामांकन की शुरुआत

राज्य के 9 नगर निगमों सहित कुल 48 नगर निकायों में उम्मीदवार 29 जनवरी से नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 4 फरवरी तक जारी रहेगी। इन चुनावों के तहत कुल 1086 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा।

23 फरवरी को मतदान, 27 को नतीजे

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की तिथि 23 फरवरी निर्धारित की है। सभी 48 नगर निकायों में एक ही दिन मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे। मतगणना और परिणाम 27 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

परीक्षा और चुनाव एक ही दिन होने से बढ़ी चिंता

23 फरवरी को ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) की हिंदी भाषा की परीक्षा भी निर्धारित है। मतदान और परीक्षा एक ही दिन होने से छात्रों और शिक्षकों को असुविधा होने की आशंका जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेएसी को परीक्षा तिथि की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More