News Saga Desk
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे मुंबई स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, आमिर खान और करण जौहर समेत कई प्रमुख कलाकार श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। उनके योगदान, सरलता और यादगार किरदारों को हमेशा याद रखा जाएगा।
धर्मेंद्र के फैंस और करीबियों के लिए यह क्षण बेहद दुखद है। उनका छह दशकों से अधिक लंबा करियर भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।
No Comment! Be the first one.