नेशनल अवॉर्ड विजेता सिंगर शिल्पा राव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद

News Saga Desk

रांची। आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक खुशी का अवसर सामने आया है, जब मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका  शिल्पा राव ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में “सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका” का सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि झारखंड प्रदेश की गौरवशाली पहचान भी है। उन्होंने जो कहा: “कई अवसरों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगी। आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है।”

मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव को उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ भी दीं। इस दौरान शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री एवं विधायक के समक्ष अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर नेशनल अवार्ड पुरस्कार तक की यात्रा की भावनात्मक कहानी साझा की। उन्होंने अपनी चुनौतियों, संघर्षों और सम्मानों के बारे में भी खुलकर बताया कि किस प्रकार उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। इस तरह की मुलाकात दर्शाती है कि कला, संस्कृति और राजनीति किस प्रकार एक साथ मिलकर राज्य व उसकी प्रतिभाओं को उजागर करते हैं। इस संवाद ने कलाकार व सार्वजनिक प्रतिनिधि के बीच सकारात्मक सम्बन्धों को भी मजबूती दी है।


Read More News

Read More