“नेपाल Gen-Z आंदोलन : पूरे देश में कल तक कर्फ्यू, सेना ने जारी किया संदेश”

News Saga Desk

मधुबनी। नेपाल की सेना सेना ने आंदोलन में हुई सार्वजनिक क्षतियों पर खेद जताते हुए कल तक के लिए पूरे देश मे कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही नेपाल के आम अवाम से शांति व्यस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील के साथ अफवाहों से बचने की बात कही गई है। सेना के अनुसार आंदोलन के नाम पर लूटपाट, बलात्कार के प्रयास जैसी घटनाओं को लेकर आपातकाल को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार सिरहा जिला में कर्फ्यू लागू होने की घोषणा के बाद पुलिस लोगों को अपने घरों में रहने के लिए माइक से घोषणा कर रही है। जयनगर से सटे माड़र बार्डर होते हुए सिरहा तक जगह जगह मुख्य सड़क पर पेड़ रख कर सड़क जाम किया गया है। वर्षा होने के कारण प्रदर्शनकारी सड़क पर अब तक नहीं आए हैं। सभी स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

हरलाखी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद माहौल थोड़ा शांत हो गया है। जनकपुरधाम में बुधवार की सुबह से सामान्य स्थिति बनी हुई है। सेना के जवान सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरकार गठन होने तक सेना के हाथों में ही नेपाल की कमान रहेगी। जनकपुरधाम के चप्पे चप्पे में सेना के जवान मार्च कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर से नेपाल से सटे भारतीय सीमा में भी सावधानी बरती जा रही है। मधुबनी के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 20 सितंबर तक जटही बार्डर से भारी व अन्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। इस कारण निर्माण कार्य जारी रहना कहा गया है। इस रूट से आवागमन करने वाले वाहनों को भिट्ठामोर के रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More