नेपाल पुलिस की वेबसाइट हैक, 20 लाख नागरिकों का डेटा चोरी

News Saga Desk

काठमांडू। नेपाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। साइबर अपराधियों ने 20 लाख से अधिक नागरिकों का डेटा चोरी कर लिया है। नागरिकों की संवेदनशील डेटा चोरी होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, केएजेडयू नाम के हैकर समूह ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि सर्वर में मौजूद 20 लाख नागरिकों का डेटा चुरा लिया गया है। हैकरों यह डेटा डार्क वेब में रखा है। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता डीआईजी दिनेश आचार्य ने बताया कि डार्क वेब में रखे गए नेपाल के संवेदनशील डेटा की कीमत हैकरों ने सात हजार अमेरिकी डॉलर रखी है।

डार्क वेब पोस्ट में हैकर समूह ने लिखा है कि नेपाल पुलिस के केन्द्रीय डेटा पोर्टल को निशाना बनाया गया है। इस डेटा में एफआईआर, ट्रैकिंग, नागरिकता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट डिटेल्स, पर्सनल आइडेंटीफिकेशन इनफॉर्मेशन, आफिसर डिटेल्स आदि मौजूद है। यह भी दावा किया गया है कि ये सभी डेटा 2025 का है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More