नीरजा सहाय विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

News Saga Desk

रांची: नीरजा सहाय विद्यालय में शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ जैसे नारों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान नेताजी के जीवन वृत्तांत और देशहित में किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से त्वरित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में प्राचार्या ने विद्यार्थियों को नेताजी के त्याग, साहस और बलिदान से अवगत कराते हुए युवाओं में देशभक्ति की भावना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश के लिए अतुलनीय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन छात्रा अनम रिजवान ने किया, जबकि शिक्षिका श्वेता सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More