झारखंड | ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी (Grant Thornton Bharat LLP) ने रामगढ़ और गिरिडीह के लिए एक व्यापक एमएसएमई सहायता और जुड़ाव ढांचे (MSME Support and Engagement Framework) के विकास के हिस्से के रूप में, 25 फरवरी 2026 को होटल चाणक्य बीएनआर, रांची में राज्य-स्तरीय अंतरिम सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया।यह कार्यशाला व्यापक शोध और हितधारक परामर्श के बाद आयोजित की गई थी।
कार्यशाला में ग्रांट थॉर्नटन, भारत, के श्री अनिजीत भट्टाचार्य ने खाद्य प्रसंस्करण, धातु और खनिज आधारित क्षेत्रों में प्रमुख पद्धतियों, सर्वेक्षण निष्कर्षों और उद्यम संबंधी अंतर्दृष्टि को साझा किया।
कार्यशाला के दौरान तीन विषयगत पैनल—उद्योग-कौशल भागीदारी, पारिस्थितिकी तंत्र की तैयारी और नीति एवं वित्त समर्थक—पर चर्चा की गई। इनमें वित्त तक पहुंच, तकनीक अपनाना, कौशल विकास, बाजार संपर्क, बुनियादी ढांचे की कमी और अनुपालन संबंधी जटिलताओं जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया।
एमएसएमई (MSMEs), उद्योग संघों, वित्तीय संस्थानों, नागरिक समाज, एफपीओ (FPOs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और अन्य पारिस्थितिकी तंत्र भागीदारों से प्राप्त सुझाव प्रस्तावित अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों के शोधन में मार्गदर्शन करेंगे। इसका उद्देश्य रामगढ़, गिरिडीह और पूरे राज्य में एक मजबूत, प्रतिस्पर्धी, समावेशी और हरित एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि ये कार्यक्रम मल्टीलेटरल फंडिंग एजेंसी के तहत रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
No Comment! Be the first one.