चीन में नये वायरस से दहशत में लोग

News Saga Desk

चीन में कोई नई महामारी पनप रही है? यह सवाल लोगों के जेहन में वायरल वीडियो को देखकर उठ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जो लोगों को डरा रहा है। वीडियो में देश के अस्पताल में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से पीड़ित मरीज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि चीन में कई वायरस की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। HMPV के साथ-साथ, इनमें इन्फ्लूएंजा ए, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 के मरीज भी शामिल हैं। इन वायरस की वजह से लोगों की जान जा रही है। अंतिम संस्कार करने वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। कोविड-19 के कारण जनजीवन ठप्प होने के करीब पांच साल बाद एक और महामारी के मंडराते खतरे से लोग दहशत में हैं।ऑनलाइन लोग इस वायरस की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, किसी भी विश्वसनीय रिपोर्ट ने इन पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किसी नई महामारी के सामने आने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। ना ही लोगों को सावधानी बरतने को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More