धनबाद में एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर

News Saga Desk

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर पुलिस की गोली से मारा गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरायढेला थाना क्षेत्र के फायरिंग रेंज इलाके में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने की फायरिंग

बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस टीम बताये गये लोकेशन पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां छिपे अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और पूरे इलाके को घेर लिया। दोनों ओर से कुछ देर तक लगातार गोलियां चलती रहीं। इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर मौके पर ही ढेर हो गया। हालांकि, इस दौरान गिरोह के कुछ अन्य अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी घायल

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगने की सूचना है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल अधिकारी की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

मौके पर पहुंचे एसएसपी, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

Read More News

दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया

रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से...

कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची...

Read More