नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी की रस्में शुरू, कृति सेनन ने हल्दी और संगीत में किया धमाकेदार डांस

News Saga Desk

एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं। हल्दी और संगीत समारोह के रंगीन पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें कृति सेनन अपनी बहन की खुशियों में पूरी तरह झूमती दिखाई दे रही हैं।

हल्दी समारोह में कृति सेनन ने डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की, वहीं परिवार और करीबी दोस्तों ने भी उत्सव में शामिल होकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। हल्दी के बाद आयोजित संगीत समारोह में कृति सेनन के साथ अभिनेता वरुण शर्मा भी डांस फ्लोर पर नजर आए। एक वायरल वीडियो में दोनों भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर देसी अंदाज में थिरकते दिखाई दिए, जिससे दूल्हा-दुल्हन नूपुर और स्टेबिन बेहद खुश नजर आए।

टेलीवुड एंटरटेनमेंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नूपुर और कृति सेनन अपनी सहेलियों के साथ ‘सजनजी वारी वारी’ और ‘गल्लां गुड़ियां’ गानों पर मस्ती करती दिखीं। हल्दी और संगीत के दौरान परिवार और दोस्त भी डांस में शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ाते नजर आए।

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को ईसाई रीति-रिवाज से होगी। इस खूबसूरत अवसर पर कृति सेनन की बहन के प्रति प्रेम और उत्साह साफ नजर आ रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी देखने को मिल रहा है।

Read More News

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

Read More