लालू के जन्मदिन के मौके पर BJP ने जारी किया वीडियो: लालू के कार्यकाल को बताया जंगलराज

News Saga Desk

पटना। लालू यादव के बर्थडे पर BJP ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में भाजपा ने लालू के कार्यकाल को जंगलराज करार देते हुए सवाल खड़ा किया है। वीडियो में लोगों की दुकान पर बातचीत दिखाई गई है, जिसमें कुछ लोग कहते हैं कि आज की NDA सरकार में सभी को मदद मिल रही है और काम हो रहा है। वहीं एक व्यक्ति टोकते हुए कहता है कि सभी सरकार एक जैसी है, 20 साल पहले की सरकार कौन बुरी थी। इस पर लालू यादव के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को जंगल राज करार देते हुए कहा जाता है कि परिवारवाद को थोपकर फैलाया था अंधकार ,जंगलराज को भूलेगा नहीं बिहार।

पान की दुकान पर मिला ज्ञान के टाइटल से BJP ने जारी किया है वीडियो।

पान की दुकान पर मिला ज्ञान के टाइटल से BJP ने जारी किया है वीडियो।

गैंग ऑफ घोटालेबाज का वीडियो किया था जारी

बिहार भाजपा ने हाल ही में ‘गैंग्स ऑफ घोटालेबाज़’ नाम से एक AI द्वारा बनाया गया वीडियो जारी किया था जिसमें लालू‑तेजस्वी परिवार पर चारा घोटाला, जमीन घोटाला जैसे बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। वीडियो में बिहार के पूर्व ‘जंगलराज’ दौर को रेखांकित करते हुए “बाप‑बेटे ने किया था घोटाला अपार, भूलेगा नहीं बिहार” जैसे टैगलाइन इस्तेमाल किया गया था ।

BJP की नई चुनावी रणनीति

BJP की यह नई रणनीति ‘पुरानी vs नई’ कहानी पर आधारित है।पूर्व की भ्रष्ट सियासत को सामने रखकर वर्तमान एनडीए की उपलब्धियों को उजागर करने की रणनीति है AI-वीडियो का चुनावी इस्तेमाल इस चुनावी मौसम में एक नया उपकरण बनकर उभरा है, जो अब राजनीतिक और नैतिक बहस के केंद्र में है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More