OnePlus Nord 6 आज भारत में होगा लॉन्च: क्या यह नया फोन मिड-रेंज मार्केट का किंग बनेगा?

News Saga Desk

OnePlus अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord 6 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 7 अप्रैल यानि आज इस स्मार्टफोन को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। यह Nord सीरीज का अगला जनरेशन डिवाइस होगा, जो OnePlus Nord 5 की जगह लेगा।

लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि कर दी है, जबकि कीमत और अन्य डिटेल्स का खुलासा इवेंट के दौरान किया जाएगा।

कहां और कैसे देखें लाइव लॉन्च

बता दें की, OnePlus Nord 6 का लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे (IST) शुरू होगा। इसे OnePlus India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जहां यूजर्स घर बैठे इवेंट देख सकते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन

OnePlus Nord 6 में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। 3,600 निट्स तक की ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी।

फोन में Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन दिया गया है, साथ ही IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ यह डिवाइस धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। कंपनी के अनुसार, यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स को भी सहन कर सकता है।

पावरफुल प्रोसेसर और कनेक्टिविटी

इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ OnePlus 15 जैसा डेडिकेटेड G2 Wi-Fi चिप भी मिलेगा, जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। Jio सिम यूजर्स के लिए डेटा स्पीड में तीन गुना तक सुधार का दावा किया गया है।

कैमरा सेटअप

OnePlus Nord 6 में 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा, जिससे ग्रुप फोटो और लैंडस्केप शॉट्स आसानी से लिए जा सकेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दमदार बैटरी

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन 2.5 दिन से अधिक का बैकअप दे सकता है।

क्या खास होगा Nord 6 में

OnePlus Nord 6 अपने सेगमेंट में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार बैटरी और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आ सकता है। अब देखना होगा कि कीमत और अन्य फीचर्स इसे मार्केट में कितना प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।

Read More News

गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: तीन होटलों पर छापेमारी, नाबालिगों समेत मैनेजर गिरफ्तार

गढ़वा: जिले में कथित देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की...

रांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर बड़ा अपडेट: SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिया तेजी से निपटान का निर्देश

रांची: एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यानि (वीसी) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण...

Read More