बिहार विधानसभा मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा: बढ़ते अपराध और SIR मुद्दे पर सरकार को घेरा

News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 21 जुलाई सोमवार से शुरू हो चुका है जो कि 25 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र के पहले ही दिन पहुंचे विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। इस दौरान कांग्रेस और माले विधायक काले कुर्ते और सफ़ेद पायजामे में विधानसभा पहुंचे। विपक्षी इस दौरान SIR और क्राइम के खिलाफ हाथ में बैनर लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें लिखा गया था ‘चुनाव चोर गद्दी छोड़’ और ‘बिहार में गुंडाराज’। 

वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “बिहार विधानमंडल के द्वार पर कांग्रेस विधानमंडल दल नेता डॉ शकील अहमद खान के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायकराजेश कुमार जी, विधायक विजयशंकर दुबे जी, प्रतिमा दास जी, जनाब इजहारुल हुसैन जी, आनंद शंकर सिंह जी, मुन्ना तिवारी जी, विजेंद्र चौधरी जी, अजय कुमार सिंह जी, पंकज मिश्रा जी, सहित अन्य गणमान्य विधायकगण उपस्थित रहे।”

सदन के अंदर भी इस दौरान नारेबाजी चली, जहां स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्षी दलों से लगातार शांति बनाये रखने की अपील की और अपना सत्र जारी रखा। 

वहीं एक पोस्ट  में उन्होंने लिखा “बिहार में जारी गुंडाराज, नाकाम पुलिस तंत्र, चुनाव आयोग के माध्यम से हो रही वोट की चोरी और नकली दवा कारोबारी जीवेश मिश्रा को मंत्रिमंडल में संरक्षण देने के खिलाफ आज बिहार कांग्रेस के विधायकों ने विधानमंडल के द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार की 14 करोड़ जनता के हक और हकूक की लड़ाई को हम सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे, यही हमारी प्रतिबद्धता है”। बता दें कि यह मौजूदा सरकार का आखिरी सत्र है जिसमें लगभग 50 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट जारी किया जायेगा। इस मानसून सत्र में सरकार के तरफ 12 विधेयक पेश किये जायेंगे। 


Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More