राज्य स्थापना दिवस 2025 पर विश्वविद्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

News Saga Desk

रांची | झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर राज्य के विभिन्न राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में 11 से 14 नवम्बर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 से 13 नवम्बर 2025 तक विश्वविद्यालय परिसरों में चित्रकला, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, पोस्टर प्रस्तुति और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

वहीं 13 नवम्बर को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध, भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला तथा पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनजातीय गौरव, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना, स्वच्छता सेवा, पौधारोपण, पोषण जागरूकता, समाजिक एकता तथा राज्य निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाना है।

इस दौरान विद्यार्थियों ने “क्या झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जानी चाहिए या फिर जनजातीय समुदायों के पारंपरिक कानूनों को और सशक्त किया जाना चाहिए” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही, झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत पर आधारित पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More