भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप

News Saga Desk

इस्लामाबाद। भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। गुरुवार देर रात कराची बंदरगाह पर 8 से 12 तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आपात ब्लैकआउट कर दिया गया और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया। जवाबी कार्रवाई के तहत भारतीय नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह और उससे जुड़े रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला किया है। यह हमला पाकिस्तान की ओर से बढ़ते हमलों और सीमा पार गतिविधियों के जवाब में किया गया है।

इसी बीच, पेशावर शहर में भी एक जोरदार विस्फोट की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया और नागरिकों के अनुसार धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि अभी तक विस्फोट का स्थान और कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

भारतीय जवाबी कार्रवाई के इतर बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भी पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर सिलसिलेवार हमले हुए हैं। पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर मुख्यालय को हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाया। यहां कई विस्फोटों के बाद गोलीबारी भी हुई। इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और देशभर के संवेदनशील ठिकानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More