पाकिस्तान की पर्वतारोही नैला कियानी ने कंचनजंगा पर चढ़ाई कर रचा इतिहास

News Saga Desk

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पर्वतारोही नैला कियानी ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा पर चढ़ाई करके इतिहास रच दिया है। वह 8,000 मीटर (26,247 फीट) से ऊंची दुनिया की 14 चोटियों में से 12 पर चढ़ने वाली पाकिस्तान की पहली महिला बन गई हैं। नेपाल और भारतीय राज्य सिक्किम की सीमा पर स्थित कंचनजंगा हिमालय में सबसे चुनौतीपूर्ण चढ़ाई में से एक है।

पाकिस्तान के द नेशन अखबार के अनुसार कियानी की यह अभियान पाकिस्तान के पर्वतारोहण इतिहास में महत्वपूर्ण है। वह उन 17 महिलाओं के वैश्विक समूह में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं, जिन्होंने सभी 14 चोटियों पर विजय प्राप्त की है। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने बयान में कहा, “यह पाकिस्तान के पर्वतारोहण के इतिहास में एक यादगार पल और राष्ट्रीय गौरव का एक बड़ा क्षण है।”

दुबई में रहने वाली बैंकर, शौकिया मुक्केबाज, एयरोस्पेस इंजीनियर और दो बच्चों की मां कियानी ने लगातार उच्च-ऊंचाई वाले पर्वतारोहण की पुरुष-प्रधान दुनिया में बाधाओं को तोड़ा है। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और वर्तमान में एचएसबीसी बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More