पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चिकित्सा जांच कराने लंदन पहुंचे

News Saga Desk

लंदन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कल लंदन पहुंचे। बेलारूस की यात्रा पूरी कर लंदन पहुंचे शहबाज के दो दिन रुकने की योजना है। उनके बड़े भाई पीएमएल-एन अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शनिवार को दो सप्ताह के लिए ब्रिटेन की राजधानी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री शहबाज देर शाम ल्यूटन हवाई अड्डे पर उतरे। शहबाज का आज लंदन में स्वास्थ्य परीक्षण होना है।

द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रविवार रात इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए स्वदेश वापस लौटेंगे। पीएमएल-एन के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री आज चिकित्सा जांच के लिए जाएंगे और रविवार को उनकी दो बैठकें होंगी। वे कई वर्षों से लंदन में स्वास्थ्य जांच से गुजर रहे हैं। स्वदेश रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री एवेन फील्ड फ्लैट्स में अपने बड़े भाई नवाज से मिलेंगे।

प्रधानमंत्री शहबाज ने शुक्रवार को कहा कि बेलारूस ने पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र में राष्ट्र निर्माण प्रयासों में योगदान देने के लिए 150,000 से अधिक युवा, अत्यधिक कुशल पाकिस्तानी श्रमिकों को आमंत्रित करने के लिए उदार प्रस्ताव दिया है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More