शादी टलने के बाद फैली अफवाहों पर पलाश मुच्छल की कज़िन का बयान – बोलीं, “जज न करें, दुआ करें”

News Saga Desk

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी उनके पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद टाल दी गई थी। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज़ हो गया। कुछ यूजर्स बिना पुष्टि के यह दावा कर रहे हैं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब मैरी डी’कोस्टा नाम की एक महिला ने कथित रूप से रेडिट पर निजी चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए। हालांकि वह अकाउंट अब डिएक्टिवेट किया जा चुका है, लेकिन स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसी बीच, पलाश की कज़िन नीति टाक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि लोग बिना वास्तविक परिस्थिति जाने पलाश पर आरोप न लगाएं, क्योंकि वह इस समय काफी गंभीर हालात से गुज़र रहे हैं। उन्होंने अपील की—

“टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर अफवाहें फैल रहीं हैं। सच जाने बिना पलाश को जज न करें, बल्कि उनके लिए दुआ करें।”

बता दें कि पलाश इन दिनों मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले उनकी बहन पलक मुच्छल ने भी शादी टलने की पुष्टि की थी और परिवार की निजता बनाए रखने की अपील की थी।

शादी क्यों टली? पूरा घटनाक्रम

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को तय थी, लेकिन ठीक उसी दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थिति तनावपूर्ण होने पर अगले ही दिन पलाश की तबियत भी बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता पड़ी।

पलाश की माँ अमिता मुच्छल के अनुसार, पलाश और स्मृति के पिता एक–दूसरे के काफी करीब हैं। पिता की हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही पलाश ने तुरंत शादी को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। हल्दी के बाद पलाश मानसिक तनाव में भी थे, जिसके कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More