पलामू में पारा शिक्षक पर हमला, तीन गोलियां लगीं; रांची अपोलो में इलाज जारी


रांची/पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात एक पारा शिक्षक पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। घटना में घायल शिक्षक मो. जमालुद्दीन अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रांची के अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है।

घटना के अनुसार, जमालुद्दीन अंसारी घर लौट रहे थे, तभी उनके घर के पास अपराधियों ने घात लगाकर उन पर तीन गोलियां दाग दीं। गोली उनके दाहिने हाथ और सीने में लगीं, जो शरीर में ही फंसी हुई थीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदनीनगर रेफर किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची अपोलो अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

जमालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, और इसी विवाद के कारण ही अपराधियों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

जमालुद्दीन अंसारी राजकीय उत्क्रमिक मध्य विद्यालय, नौडीहा में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और साथ में अपने घर के पास किराना दुकान भी चलाते हैं। उनकी बेटी शबनम परवीन ने बताया कि वह घर के बाहर चाय पी रही थीं, तभी गोली चलने की आवाज आई और पिता घायल हो गए। गांव वालों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

रांची अपोलो में उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों ने गोलियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More