प्रधानमंत्री के बिहार दौरे में आंशिक परिवर्तन, तय समय से एक घंटा पहले पहुंचेंगे पटना

News Saga Desk

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे में आंशिक परिवर्तन किया गया है। वो अब अपने तय समय से एक घंटे पहले पटना पहुंचेंगे। उनके सभी कार्यक्रम भी एक घंटा पहले होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी ।

जायसवाल के अनुसार, प्रधानमंत्री आज पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन अब शाम 4:30 बजे करेंगे। यह टर्मिनल 65,155 वर्ग मीटर में फैला है और जून 2025 से 1 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ संचालित होगा। इसके बाद वह बिहटा में नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे, जो 50 लाख यात्रियों की क्षमता वाला होगा। उसी दिन पटना में भाजपा कार्यालय तक तीन किलोमीटर का रोड शो होगा, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 29,947.91 करोड़ रुपये के नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट, 3,712 करोड़ रुपये के पटना-सासाराम एक्सप्रेस-वे, और 368 करोड़ रुपये के बक्सर-भरौली गंगा पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, गोपालगंज में 184.9 करोड़ रुपये के बंजारी-हजियापुर एलिवेटेड रोड का वर्चुअल उद्घाटन भी संभावित है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More