पटना में 18.42 लाख की ठगी

News Saga Desk

पटना। पटना में साइबर ठग, ठगी का ट्रेंड बदल कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पटना में ठगों ने दो लोगों को होटलों का रेटिंग देने के नाम पर झांसे में लेकर 9 लाख की ठगी कर ली। वहीं, PNG गैस का बिल पेमेंट करने का झांसा देकर दो लोगों से 18.42 लाख की ठगी की गई है। पटना साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेटिंग देने के नाम पर ठगी

पटना के फुलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाले मो. नफीस आलम से साइबर ठगों ने 5.74 लाख की ठगी कर ली। मो. नफीस ने बताया कि कई दिनों से मोबाइल पर मैसेज आ रहा था, जिसमें पटना के होटलों को रेटिंग देने पर पैसा मिलने की बात बताई गई थी। साथ हीं मैसेज में यह भी बताया गया कि अगर आपका रेटिंग हमारे रेटिंग से मिल गया तो 5 लाख तक कमा सकते है। मो. नफीस को अंजान नंबर से एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक किया तो पता चला कि रेटिंग कर पैसा कमाया जा सकता है। दो-तीन बार में रेटिंग करने पर लगभग 60 हजार रुपए आए भी। अचानक 19 जनवरी को उनके खाते से 5.74 लाख कटने का मैसेज आया, जिसके बाद ठगी का शक हुआ। थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले अनुप तिवारी से भी ठगों ने 3.34 लाख की ठगी कर ली। अनुप को भी एक लिंक आया। उन्हें लिंक पर रेटिंग कर पैसा कमाने के बारे में बताया गया। रेटिंग पर कुछ मुनाफा भी आया। इसके बाद अधिक मुनाफा का लालच देकर ठगों ने 3 लाख 34 हजार रुपए उड़ा लिया।

PNG बिल पेमेंट करने के नाम पर ठगी

साइबर अपराधियाें ने PNG गैस का बिल पेमेंट करने का झांसा देकर दो लोगों से 18.42 लाख की ठगी कर ली। मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी दीपक चंद्रा को अंजान नंबर से कॉल आया। गेल इंडिया का अधिकारी बताकर उन्हें काॅल किया गया। कहा कि आपके गैस का पेमेंट नहीं हुआ है। इसके बाद एक लिंक भेजकर पेमेंट करने को कहा। दीपक जैसे ही पेमेंट करने के लिए लिंक पर क्लिक किया उनका मोबाइल हैंक हो गया। इसके बाद 9 लाख 42 हजार निकल गए। इसी तरह शास्त्रीनगर इलाके के सीडीए कॉलोनी के रहने वाले अमरेंद्र कुमार को भी अंजान नंबर से कॉल आया और पेमेंट करने के नाम पर उनसे भी 9 लाख रुपये की ठगी कर ली।


Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More