News Saga Desk
पटना। पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के नजदीक बुधवार की देर रात भारी वाहनों से बख्शीश मांग रहे किन्नरों को पुलिस ने खदेड़ दिया। किन्नरों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई है। दो किन्नर घायल भी हैं। इसके विरोध में भारी संख्या में किन्नर बाईपास थाने पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। किन्नर समाज की माला गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा किन्नरों को मुख्य धारा से जोड़ने की कई बार बात कही गई है। इसके बावजूद भी उन लोगों को अभी तक मुख्य धारा से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि वो बख्शीश मांग कर पेट पालते हैं। किन्नर होने के कारण सामाजिक तौर पर भी तिरस्कार किया जाता है। उनके पास रोजी-रोटी का कोई दूसरा साधन नहीं है। इसके कारण वह सड़कों पर और शादी विवाह, किसी खुशी के मौके पर बख्शीश मांग कर अपना पेट पालन करते हैं।
पुलिस बोली- जबरन वसूली की शिकायत पर हटाया
माला गुप्ता ने बताया कि पुलिस के द्वारा उन लोगों की पिटाई की गई है। माला गुप्ता ने बताया कि पुलिस के द्वारा पीटाई से छोटी, रुबीना और अंशिका किन्नर घायल हो गई हैं। उन्हें गहरी चोट लगी है। वो किन्नरों की पिटाई करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसे लेकर वो सभी बाईपास थाने पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर बाईपास थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक वालों से किन्नर लोग जबरन पैसा वसूल रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस के द्वारा किन्नरो को वहां से हटा दिया गया है।
No Comment! Be the first one.