Petrol Diesel Price Today: कहीं बढ़े तो कहीं घटे दाम, आपके शहर में क्या है नया रेट?

News Saga Desk

देशभर में 3 अप्रैल यानि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर की स्थिति का सीधा असर घरेलू ईंधन दरों पर पड़ रहा है। जहां दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं मुंबई और चेन्नई में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पेट्रोल के दाम में बदलाव

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो कल के मुकाबले 4 पैसे अधिक है। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। बिहार के भागलपुर में पेट्रोल की कीमत में 64 पैसे की तेज बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि पटना में 58 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा भाव (₹/लीटर)

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली94.770.00
मुंबई103.54+0.04
कोलकाता105.410.00
चेन्नई101.23+0.43
बेंगलुरु102.96+0.04
गुरुग्राम95.36-0.29
नोएडा94.74-0.16
पटना105.54-0.58
भागलपुर106.66+0.64
गया106.31+0.20
मुजफ्फरपुर106.05-0.02
रांची97.86-0.23
जमशेदपुर98.64+0.84
धनबाद98.05+0.16
देवघर97.60-0.09
भोपाल106.41-0.11

डीजल के दाम का हाल

डीजल की कीमतों में भी आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। मुंबई में डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि चेन्नई में 42 पैसे की बढ़ोतरी के साथ यह 92.81 रुपये पर पहुंच गया है। झारखंड के जमशेदपुर में डीजल 83 पैसे महंगा हुआ है, जिससे परिवहन लागत पर असर पड़ सकता है। वहीं, नोएडा और गुरुग्राम में दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में डीजल के ताजा भाव (₹/लीटर)

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली87.670.00
मुंबई90.030.00
कोलकाता92.020.00
चेन्नई92.81+0.42
बेंगलुरु90.990.00
गुरुग्राम87.83-0.27
नोएडा87.81-0.20
पटना91.78-0.54
भागलपुर92.81+0.60
गया92.50+0.19
मुजफ्फरपुर92.24-0.01
रांची92.62-0.24
जमशेदपुर93.38+0.83
धनबाद92.57-0.08
देवघर92.29-0.11
भोपाल91.80-0.

क्यों बदलते हैं ईंधन के दाम?

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से तीन कारकों पर निर्भर करती हैं,

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें,

डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति,

और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (एक्साइज ड्यूटी व वैट)।

इन्हीं कारणों से अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

SMS से ऐसे जानें अपने शहर के रेट

घर बैठे मोबाइल के जरिए भी आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जान सकते हैं।

इंडियन ऑयल के ग्राहक “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें।

बीपीसीएल के ग्राहक “RSP” लिखकर 9223112222 पर SMS करें।

एचपीसीएल के ग्राहक “HP Price” लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेज सकते हैं।

असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More