पीएम मोदी ने जापान में मैन्युफैक्चरर्स को दिया ‘मेक इन इंडिया’ का न्योता

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान के दौरे पर हैं। जापान के टोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने जापान की यात्रा के पहले दिन जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में भाग लिया।

दरअसल, पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि पिछले 11 सालों में भारत में कई बदलाव हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत में निवेश के लिए ये समय सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। हम न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जापान हर क्षेत्र में एक बेहतर साझेदार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का नया भारत एक तरीके से टैलेंट का पावर हाउस बन चुका है। 

‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’

भारत जापान इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए पीएम मोदी ने जापान के मैन्युफैक्चरर्स को मेक इन इंडिया का न्योता दिया। पीएम मोदी फोरम में बोलते हुए कहा कि आप भारत आइए, हम भारत में प्रोडक्ट बनाएं और उसको दुनिया के लिए बनाएं (Come Make In India, Make For The World)।

‘भारत में पूंजी बढ़ती नहीं, कई गुना बढ़ जाती है’

टोक्यो में भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है।

भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है: PM Modi

उन्होंने कहा कि आज भारत में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। और बहुत जल्द यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में इस बदलाव के पीछे हमारा सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का दृष्टिकोण है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More