सशस्त्र बल झंडा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का सैनिकों को नमन, देशवासियों से की योगदान की अपील

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र बल झंडा दिवस के अवसर पर देश की तीनों सेनाओं के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों का अनुशासन, संकल्प और अदम्य साहस न केवल देश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि नागरिकों के मनोबल को भी मजबूत बनाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सैनिकों की राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष में बढ़-चढ़कर योगदान करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह दिवस उन वीर पुरुषों और महिलाओं को नमन करने का अवसर है, जो अदम्य साहस के साथ भारत की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका अनुशासन और राष्ट्रभक्ति देश की सुरक्षा का मजबूत कवच है और सभी को इस अवसर पर कोष में योगदान देना चाहिए।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More