हाईकोर्ट में तैनात नोडल अधिकारियों की सूची मांगी, पुलिस मुख्यालय का आदेश

News Saga Desk

रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से महानिरीक्षक (आईजी, प्रोविजन) द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी 24 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराएं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय में वर्तमान में तैनात नोडल अधिकारियों का पूरा विवरण मांगा गया है।

मांगी गई जानकारी में नोडल अधिकारी का नाम और पद, मोबाइल नंबर, उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्ति की तिथि तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का विवरण शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों और इकाइयों से भेजी जाने वाली जानकारी पूरी, सटीक और तय समयसीमा के भीतर होनी चाहिए।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More