रांची नगर निगम चुनाव में सियासी गर्मी, भाजपा समर्थित रौशनी खलखो ने भरा नामांकन

News Saga Desk

रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार रौशनी खलखो ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन से पूर्व उन्होंने शहर में भव्य रैली निकाली, जिसमें हजारों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे इलाके में चुनावी माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने नारेबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साह का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने रौशनी खलखो का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें समर्थन दिया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंची, जहां रौशनी खलखो ने विधिवत नामांकन दाखिल किया।

पूर्व में पार्षद रह चुकी रौशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम के कामकाज का उन्हें अच्छा अनुभव है। उन्होंने बताया कि यदि जनता का समर्थन मिला तो शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

गौरतलब है कि रांची नगर निगम चुनाव के तहत 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजधानी रांची में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More