पटना में पोस्टर वॉर: चिराग को ‘जीजा फर्स्ट’, तेजस्वी को ‘चारा चोर का बेटा’ बताकर NDA-RJD आमने-सामने

News Saga Desk

पटना। पटना की सड़कों पर शनिवार को पोस्टर वॉर देखने को मिल रहा है। सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी गठबंधन दोनों के नेता अब एक-दूसरे पर निजी और पारिवारिक स्तर तक पहुंचकर हमले कर रहे हैं। एक ओर एनडीए को “दामादवादी” और “परिवारवाद” का प्रतीक बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर राजद को “चारा घोटाले” और वंशवाद से जोड़कर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

इन्होंने क्या दिया बिहार को, सब कुछ दिया अपने परिवार को

एक पोस्टर में पूर्व मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की तस्वीर लगी है। साथ में भारत सरकार की एक आधिकारिक अधिसूचना लगाई गई है। पोस्टर में यह आरोप है कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट के पैनल लिस्ट में एडवोकेट के रूप में नियुक्त करवा दिया। इसमें दो लोगों के नाम और पते स्पष्ट रूप से दिखाए गए हैं – जिन्हें उनके परिवार से जोड़ कर “परिवारवाद” का आरोप लगाया गया है और लिखा है कि इन्होंने क्या दिया बिहार को सब कुछ दिया अपने परिवार को।

चिराग से लेकर अशोक चौधरी पर पोस्टर के जरिए निशाना।

चिराग से लेकर अशोक चौधरी पर पोस्टर के जरिए निशाना।

‘NDA – नेशनल दामादवादी अलायंस’

पटना के चौक चौराहों पर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान की तस्वीरें हैं। “NDA” को नए अर्थ को पेश किया गया है – नेशनल दामादवादी अलायंस, जो यह दर्शाता है कि एनडीए की राजनीति कथित “दामादवाद” यानी रिश्तेदारों को सत्ता में भागीदारी देने पर आधारित है।

‘बिहार फर्स्ट की जगह जीजा जी फर्स्ट है’

दूसरा पोस्टर भी विपक्षी गठबंधन की ओर से लगाया है। इसमें व्यंग्यात्मक चित्र और संवाद के जरिए एनडीए नेताओं पर कटाक्ष किया गया है। एक चित्र में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दिखाया गया है। जिसमें वह सीना चीर कर मोदी को दिखाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही यह लिखा गया है कि इनके लिए बिहार फर्स्ट की जगह जीजा जी फर्स्ट है।

वहीं दूसरी तरफ जीतन राम मांझी और अशोक चौधरी की तस्वीर लगाई गई है और लिखा है कि इनका तो पूछिए हिम्मत दामाद फर्स्ट वह भी आरएसएस कोटे से। यह पूरा गठबंधन केवल “जुमला” आधारित है। बिहार को जीजा और दामाद के साथ मिलकर लूटने वाले लोग जनता 2025 में ऐसा सबक सिखाएगी की हमेशा याद रहेगा।

‘मेरा बाप चारा चोर, मुझे वोट दो’

दूसरी ओर पोस्टर के जरिए लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला किया गया है। दोनों को कार्टून रूप में दिखाया गया है। लालू यादव को भैंस की सवारी करते हुए और मुंह में चारा चबाते हुए दिखाया गया है, वहीं तेजस्वी यादव उनके आगे बैठे हैं। पोस्टर का नारा है “मेरा बाप चारा चोर, मुझे वोट दो”, जो सीधे तौर पर चारा घोटाले को लेकर राजद पर हमला करता है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More