News Saga Desk
सारण | मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। आगामी भव्य शोभा यात्रा की सफलता और इसे निर्विघ्न संपन्न कराने के संकल्प के साथ शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से मंडप पूजन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
इस वर्ष शहर में दो प्रमुख समितियों श्रीरामनवमी शोभा यात्रा समिति, छपरा एवं श्रीरामजन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास, छपरा द्वारा मंडप पूजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और स्थानीय शोभा यात्रा समितियों के तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में राम भक्त एकत्रित हुए।

आयोजकों ने बताया कि मंडप पूजन एक पारंपरिक शुरुआत है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

No Comment! Be the first one.