बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ाने की तैयारी, मुजफ्फरपुर को मिलेंगी चार नई ट्रेनें 

News Saga Desk

पटना। बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है। मुजफ्फरपुर से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन संभव हो सकता है। रेलवे ने इसके लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि किन रूटों पर ये हाई-स्पीड ट्रेनें चलेंगी। मुजफ्फरपुर जंक्शन से चार वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के बारे में रेलवे ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने सोनपुर मंडल को स्टेशन स्तर पर फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। इस रिपोर्ट के माध्यम से यह आंकलन किया जाएगा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन व्यावसायिक दृष्टि से कितना सफल हो सकता है। मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली, हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। अब रेलवे बोर्ड ने इस पर काम तेज़ी से शुरू करते हुए फिजीबिलिटी रिपोर्ट मंगाई है।

इस रिपोर्ट को 15 दिनों के भीतर तैयार कर मुख्यालय भेजने की योजना है। इसके लिए स्टेशन के वाणिज्य और ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी यात्रियों से राय लेकर आंकड़े जुटा रहे हैं। यदि यह रिपोर्ट सकारात्मक रही, तो बिहार को जल्द ही और हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल सकती है।


Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More