राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला की आज़ादी के स्वर्ण जयंती समारोह में हुईं शामिल, बोत्सवाना पहुंचने पर मिला गर्मजोशी भरा स्वागत

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुएल गोंसाल्वेस लोरेन्सो के आमंत्रण पर अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लिया। यह आयोजन मंगलवार को लुआंडा स्थित प्राका दा रेपुब्लिका में हुआ।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति लोरेन्सो के साथ अंगोला की समृद्ध सैन्य और सांस्कृतिक परंपराओं की शानदार झलक देखी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में अंगोला के ऐतिहासिक योगदान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अफ्रीका के दो देशों के अपने राजकीय दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रपति मुर्मु मंगलवार को बोत्सवाना की राजधानी गबोरोन पहुंचीं। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की बोत्सवाना को की जाने वाली पहली राजकीय यात्रा है।

राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत के लिए बोत्सवाना के राष्ट्रपति एडवोकेट डूमा गिडियॉन बोकॉ स्वयं हवाई अड्डे पर मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और मित्रता को और मजबूत करने पर बल दिया गया।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More