शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

News Saga Desk

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। हालांकि लिवालों ने बीच में खरीदारी का जोर बना कर बाजार को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में अधिक सुधार नहीं हो सका। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.63 प्रतिशत से लेकर 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, सिप्ला, एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और ओएनजीसी के शेयर 1.40 प्रतिशत से लेकर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,445 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,665 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 780 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 23.87 अंक की मामूली तेजी के साथ 81,354.43 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक गिर कर 80,762.16 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में कुछ सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 372.25 की गिरावट के साथ 80,958.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में आज 27.55 अंक की बढ़त के साथ 24,694.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव में इस सूचकांक में लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण यह सूचकांक 24,494.45 अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद हुई मामूली खरीदारी के कारण इसकी स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 100.50 अंक की कमजोरी के साथ 24,566.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 182.34 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,330.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 88.55 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,666.90 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More