News Saga Desk
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘जेन जी आंदोलन’ की जांच से जुड़ी आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
च्यासल में टायर जलाकर प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी यूएमएल के केंद्रीय कार्यालय च्यासल के पास जुटे और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्की आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां भी जलाई गईं। मौके पर पुलिस की उपस्थिति बेहद कम देखी गई।
जांच आयोग की रिपोर्ट बनी विवाद की वजह
‘जेन जी आंदोलन’ की जांच के लिए सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने विशेष अदालत के पूर्व अध्यक्ष गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन किया था।
रिपोर्ट लागू होते ही बढ़ा विवाद
चुनाव के बाद बनी बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने हाल ही में कार्की आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया। सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की गई, जिसके विरोध में अब सड़कों पर प्रदर्शन तेज हो गया है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
No Comment! Be the first one.