पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, तरनतारन से 85 किलो हेरोइन बरामद

News Saga Desk

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई कर तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से 85 किलो हेरोइन बरामद की है। यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में काम कर रहा था। जिसे यूके का ड्रग हैंडलर लल्ली संचालित करता था।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि भारत में इस नेटवर्क के मुख्य संचालक अमृतसर के गांव भिट्टेवाड़ निवासी अमरजोत सिंह उर्फ ​​जोता संधू है। जिसे पुलिस ने गिफ्तार किया था। इस अमरजोत सीमा पार के तस्करों से ड्रग्स की खेप प्राप्त कर उन्हें पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस ने अमरजाेत की गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर

डापा मारा था। अमरजाेत ने इस नेटवर्क का मुख्य ठिकाना बना घर ही बना रखा था। डीजीपी यादव ने बताया कि पुलिस ने उसके ठिकाने से 85 किलो हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने बताया कि यह नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और इसमें आईएसआई की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। पुलिस नेटवर्क के पिछले और आगे के संबंधों की गहराई से जांच कर रही है। एसएसपी तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि इस मामले में सक्रियता से और सुरागों की छानबीन की जा रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More