राहुल गांधी और बिट्टू के बीच संसद में शब्दों की जंग, हाथ नहीं मिलाया

News Saga Desk

नई दिल्ली: संसद के मकर द्वार के सामने बुधवार को निलंबित आठ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। बिट्टू संसद भवन में प्रवेश करते समय टिप्पणी करते सुने गए कि “ये जंग जीतकर आए हैं,” जिसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, “देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है। मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ।”

हाथ नहीं मिलाया, सीधे अंदर चले गए बिट्टू

राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता ने यह हाथ मिलाने से इनकार कर सीधे संसद भवन के अंदर चले गए।

बिट्टू ने कहा – “फिटनेस अच्छी है, लेकिन मैं भी मजबूत हूं”

लोकसभा में इस बहस को लेकर बिट्टू ने कहा कि संसद में चर्चा मर्यादा और संसदीय भाषा में होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की फिटनेस अच्छी है, लेकिन वे भी मजबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बेनकाब होकर गुंडागर्दी की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जताई नाराजगी

बीजेपी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस विवाद पर कहा कि राहुल गांधी द्वारा बिट्टू के लिए “गद्दार” शब्द का प्रयोग गंभीर और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी समुदाय विशेष, खासकर सिख समुदाय के लिए संवेदनशील मुद्दा है। पुरी ने जोर देकर कहा कि संसदीय चर्चा में हमेशा शालीनता और सभ्य भाषा का पालन किया जाना चाहिए।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More