रामगढ़ में एक शख्स ने पहले पत्नी पर किया फरसे से हमला फिर खुद लगा ली फांसी

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र के सेवटा रजवार टोला में एक भयानक घटना घटी। 60 वर्षीय राजू रजवार ने अपनी दूसरी पत्नी शांति देवी (50) पर फरसा से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद राजू ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल शांति देवी को पहले सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना के समय शांति देवी बर्तन धो रही थीं, जब राजू ने अचानक गुस्से में आकर उन पर हमला किया। इसके बाद राजू ने अपने घर में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगा ली। शांति देवी राजू की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी फूलमती देवी उनसे अलग रहती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


Read More News

जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान...

Read More