रांची: लापता बच्चों के लिए बीजेपी का SSP कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

News Saga Desk

रांची: धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी से लापता हुए दो बच्चों, अंश और अंशिका, के मामले को लेकर राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। इस क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) महानगर इकाई ने SSP कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर पार्टी विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, नवीन जयसवाल और कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों से बातचीत में सीपी सिंह और नवीन जयसवाल ने कहा कि 2 जनवरी से लापता बच्चों को खोजने में प्रशासन असफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय सिर्फ उगाही में लगा रहता है।

धरना प्रदर्शन के जरिए पार्टी ने प्रशासन पर दबाव बनाया कि जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित घर लौटाया जाए।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More