News Saga Desk
रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल के माध्यम से भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इस बार 14 साइनाइट बम विस्फोट कर कोर्ट को उड़ाने का दावा किया गया है. मौके पर कोतवाली डीएसपी सहित BDDS की टीम मौजूद है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है, इसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची में ईमेल के जरिए कई सरकारी भवनों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
No Comment! Be the first one.