रांची में 12 दिन से लापता नाबालिग की ह’त्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना वजह, रिश्तेदार गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची: रातू थाना क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने के बाद शव को बिहार के गया जिले में ले जाकर जला दिया। इस मामले में रांची पुलिस ने एक आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सोमवार को एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेंगे।

घर में खून के धब्बे मिलने के बाद बढ़ा संदेह

नाबालिग के लापता होने के बाद मामला उस समय और गंभीर हो गया जब उसके घर से खून के धब्बे बरामद हुए। इसके बाद अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी। पुलिस ने एहतियातन घर को सील कर दिया और सुरक्षा के मद्देनजर बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था।

परिचित के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की रांची में अपने एक परिचित के घर रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। अचानक उसके लापता होने के बाद परिवार भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। हैरानी की बात यह भी रही कि गायब होने की सूचना समय पर पुलिस को नहीं दी गई थी।

टॉर्चर के भी लगे आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ घर में अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे बाहरी लोगों से बातचीत करने की अनुमति नहीं थी। लगातार प्रताड़ना की भी बात सामने आई है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Read More News

रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य शूटर सनी सिंह घायल

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान...

रांची में 12 दिन से लापता नाबालिग की ह’त्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना वजह, रिश्तेदार गिरफ्तार

रांची: रातू थाना क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने...

Read More