News saga Desk
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 20 से सुनील कुमार यादव उर्फ ‘मामा’ ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि वे लगातार चौथी बार पार्षद निर्वाचित हुए हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस बार भी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।
मतगणना में शुरू से बढ़त
मतगणना की शुरुआत से ही सुनील यादव बढ़त बनाए हुए थे। जैसे-जैसे राउंड पूरे होते गए, उनकी जीत लगभग तय मानी जाने लगी। अंतिम परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। वार्ड के विभिन्न हिस्सों में छोटे-छोटे जश्न और बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
विकास कार्यों पर मिला जनसमर्थन
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क, नाली, पेयजल और सफाई जैसे बुनियादी मुद्दों पर सुनील यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करते थे। यही कारण है कि मतदाताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया।
जीत के बाद सुनील कुमार यादव ने कहा कि वे पहले से अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे और वार्ड में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।
लगातार जीत से बढ़ी जिम्मेदारी
चार बार लगातार जीत दर्ज करने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वार्ड के लोग अब उनसे और अधिक प्रभावी एवं तेज विकास कार्यों की अपेक्षा कर रहे हैं।
No Comment! Be the first one.