रांची नगर निगम चुनाव: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया मतदान

News Saga Desk

रांची: नगर निगम चुनाव के दौरान राजधानी में मतदान का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने दहिसोत बनहोरा स्थित संत अजय मिडिल स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 6 पर पहुंचकर मतदान किया।

मतदान को बताया अधिकार और जिम्मेदारी

मतदान के बाद मंत्री ने कहा कि वोट देना केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

जागरूक मतदान का दिया संदेश

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मतदान के बाद अपनी स्याही लगी उंगली की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नागरिकों को जागरूक संदेश दिया। उन्होंने कहा, “शहर की सरकार चुनने का यह लोकतांत्रिक माध्यम है। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने क्षेत्र के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जो शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी हो और शहर के विकास की स्पष्ट सोच रखता हो।”

उनका यह संदेश विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Read More News

Read More