News Saga Desk
रांची: राजधानी में नगर निगम चुनाव के तहत सोमवार को मतदान जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 7 (वार्ड संख्या 26) पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतार में खड़े मतदाताओं का अभिवादन किया और मतदान के बाद बाहर निकले। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
मतदान को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार
मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने नागरिकों से घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और शहर के विकास के लिए योग्य जनप्रतिनिधि चुनने की अपील की।
11 बजे तक धीमी रही मतदान की रफ्तार
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने जानकारी दी कि सुबह 11 बजे तक शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। उन्होंने मतदाताओं से दिन बढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
No Comment! Be the first one.