कोयला चोरी के आरोपों पर सीबीआइ जांच के खिलाफ SC में याचिका दायर

News Saga Desk

रांची/दिल्ली। धनबाद में कोयला चोरी और इसमें पुलिस संलिप्तता की सीबीआइ जांच के झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगले वर्ष 3 जनवरी को सुनवाई कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में यह मामला सूचीबद्ध है। अब तक इस मामले में सीबीआइ की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पहली सुनवाई 18 अक्टूबर को हुई थी। उस दिन शीर्ष अदालत ने झारखंड हाइकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें धनबाद में कोयला चोरी और इसमें पुलिस संलिप्तता की सीबीआइ जांच का आदेश झारखंड हाइकोर्ट ने दिया था। सीबीआइ जांच पर रोक का आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा। दरअसल झारखंड हाइकोर्ट ने 3 अक्टूबर को इस मामले में प्रतिवादी बने सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का निर्देश सीबीआइ को दिया था। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत यह आदेश पारित किया था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद फिलहाल धनबाद में कथित रूप से कोयला चोरी और इसमें पुलिस की संलिप्तता की जांच रूकी हुई है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More